मलमास मेला के बारे में

मलमास मेला के बारे में

अधिकमास(मलमास)-

वशिष्ठ सिद्धांत के अनुसार भारतीय कैलेंडर सौर मास और चंद्र मास की गणना के अनुसार चलता है। अधिकमास हिन्दू वर्ष का एक अतिरिक्त भाग है, जो हर 32 महीने 16 दिन और 8 घंटे में आता है। यह सौर वर्ष और चंद्र वर्ष के बीच के अंतर को संतुलित करता प्रतीत होता है। भारतीय गणना पद्धति के अनुसार प्रत्येक सूर्य वर्ष 365 दिन और लगभग 6 घंटे का होता है, जबकि चंद्र वर्ष 354 दिनों का होता है। दोनों वर्षों के बीच लगभग 11 दिन का अंतर होता है, जो हर तीन वर्ष में लगभग 1 माह के बराबर होता है। इस अंतर को समायोजित करने के लिए हर तीन साल में एक चंद्र मास अस्तित्व में आता है, जिसे अतिरिक्त मास के कारण अधिकमास या मलमास कहा जाता है।